वेस्ट बैंक में गोलीबारी में दो फलस्तीनी अधिकारियों के मारे जाने की खबर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2021

रामल्ला (वेस्ट बैंक)। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में जेनिन नगर में बृहस्पतिवार की सुबह झड़पों के दौरान इजराइली बलों ने उसके दो सुरक्षा अधिकारियों को गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। ऑनलाइन वीडियो में फलस्तीनी अधिकारी वाहन की ओट लेते दिख रहे हैं और पीछे गोली चलने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। इनमें से एक अधिकारी कहता नजर आ रहा है कि वे इजराइली “अंडरकवर” बलों के साथ गोलीबारी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: विश्व जल-संकट में भूगर्भ जल संस्कृति का महत्व

फलस्तीनी प्राधिकरण द्वारा प्रशासित स्वायत्त वेस्ट बैंक इलाकों में इजराइली छापेमारी आम हैं और अक्सर इसका मकसद वांछित फलस्तीनियों को गिरफ्तार करना होता है। हालांकि, फलस्तीनी बलों के साथ झड़प दुर्लभ होती हैं क्योंकि ऐसे अभियान दोनों पक्षों के बीच समन्वित माने जाते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य