ब्रिटेन में ट्रेन के अंदर चाकू से हमला करने के मामले में दो लोग गिरफ्तार, 10 लोग अस्पताल में भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2025

ब्रिटेन के कैम्ब्रिजशायर में एक ट्रेन में कई लोगों पर चाकू से हमला किया गया, जिसके बाद पुलिस ने शनिवार शाम को ट्रेन को रोककर घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कैम्ब्रिजशायर पुलिस ने कहा कि उसके अधिकारी हंटिंगडन में ट्रेन को रोकने और घायलों को अस्पताल ले जाने के बाद ब्रिटिश यातायात पुलिस (बीटीपी) के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

कैम्ब्रिजशायर पुलिस ने एक बयान में कहा, हमें शाम 7:39 बजे (स्थानीय समयानुसार) सूचना मिली कि ट्रेन में कई लोगों पर चाकू से हमला किया गया है। पुलिस ने कहा, अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रेन को हंटिंगडन में रोका गया, जहां दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने इस भयावह घटना की सोशल मीडिया पर निंदा की और लोगों से पुलिस की सलाह मानने का आग्रह किया। स्टार्मर ने कहा, हंटिंगडन के पास ट्रेन में हुई यह भयावह घटना बेहद चिंताजनक है।

उन्होंने कहा, मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं और आपातकालीन सेवाओं को उनकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद। इलाके में रहने वाले सभी लोगों को पुलिस की सलाह माननी चाहिए।

ब्रिटेन की गृह मंत्री शबाना महमूद ने कहा कि हंटिंगडन में चाकूबाजी की घटना के बारे में सुनकर उन्हें बहुत दुख हुआ है। उन्होंने कहा, दो संदिग्धों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। मुझे जांच के बारे में नियमित रूप से जानकारी दी जा रही है।

प्रमुख खबरें

फिरोजाबाद में सनकी आशिक ने डेढ़ साल के मासूम को 8 बार सड़क पर पटका, नाली में फेंकी बच्चे की लाश, रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV फुटेज

8 लाख Followers, फिर भी कार का लालच? Lucknow में Influencer पति पर पत्नी मानसी की हत्या का केस

सत्ता गंवाने के बाद TMC में महा-विद्रोह: ममता बनर्जी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए दो विधायकों को निकाला, बंगाल की सियासत में हड़कंप!

Twisha Sharma Case: CBI ने पति Samarth की मौजूदगी में किया Crime Scene Recreate, खुलेगी मौत की गुत्थी?