वैष्णो देवी मार्ग पर दो लोगों को पकड़ा गया, फर्जी पहचान के आधार पर दे रहे थे टट्टू सेवा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2025

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर टट्टू सेवा प्रदाता का भेष धारण करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि श्री गीता माता मंदिर के पास नियमित गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को रोका जिसने पूरन सिंह नाम बताया लेकिन सख्ती से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि उसका नाम मनीर हुसैन है।

पुलिस ने बताया कि वह अवैध रूप से काम करने के लिए किसी और के अधिकृत सेवा कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था। उसने बताया कि कटरा पुलिस थाना में कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह के एक मामले में बाण गंगा पुल के पास पुलिस ने जम्मू जिले के कोटली निवासी साहिल खान को बिना किसी वैध लाइसेंस के कथित तौर पर टट्टू सेवा प्रदाता का काम करने के मामले में पकड़ा।

पुलिस ने बताया कि उसने स्वीकार किया कि उसके पास कोई वैध अनुमति नहीं थी। उसने बताया कि साहिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मंदिर मार्ग पर अनधिकृत गतिविधियों को रोकने के लिए निगरानी और सत्यापन अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने सभी सेवा प्रदाताओं से वैध दस्तावेज साथ रखने की अपील की है और लोगों से किसी भी संदिग्ध की सूचना देने का अनुरोध किया है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी