Madhya Pradesh में कीटनाशक युक्त शराब पीने से दो लोगों की मौत, पुलिस को आत्महत्या की आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2023

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में कथित रूप से कीटनाशक मिली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि यह आत्महत्या का मामला है। धार जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि घटना धार जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर बदनावर तहसील की ग्राम पंचायत बोरदा के मजरे सालरियापाड़ा में शुक्रवार को हुई। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान राजाराम भील (40) और उसके रिश्तेदार भूरालाल भील (38) के रूप में हुई है। सिंह के मुताबिक, परिजनों ने पुलिस को बताया है कि दोनों मृतकों ने कीटनाशक मिली शराब का सेवन किया था, जिससे उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: अगले Lok Sabha elections में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतनी हैं : भूपेंद्र सिंह चौधरी

पुलिस ने बताया कि कुछ देर बाद राजाराम और भूरालाल की तबीयत बिगड़ने लगी तो उन्हें बदनावर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देकर दोनों को रतलाम जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि राजाराम की रतलाम ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि भूरालाल ने शुक्रवार को वहां के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

प्रमुख खबरें

Indian Coast Guard ने Odisha तट पर डूबे जहाज की लाइफबोट खोजी, 22 नाविकों की तलाश जारी

Kuwait Security Risk: US Troops की मौजूदगी पर उठे सवाल, Iran के हमलों में भारी Casualties से हड़कंप

Odisha Snakebite घटनाओं में 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, मंत्री ने दिए निर्देश

Cauvery water: CWMA के आदेश पर Karnataka सरकार किसानों के हित में लेगी फैसला