JK Cement Factory Plant Collapses | मध्य प्रदेश के पन्ना में जेके सीमेंट फैक्ट्री प्लांट का स्लैब गिरने से दो लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की आशंका

By रेनू तिवारी | Jan 30, 2025

मध्य प्रदेश के मशहूर पर्यटक स्थल पन्ना में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। पन्ना में जेके सीमेंट फैक्ट्री प्लांट का स्लैब गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी है। अभी घटना स्थल से मिल रही जानकारी के अनुसार माना जा रहा है कि इस घटना में 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी आशंका है। मौत के आंकड़ा भी अभी स्टेबल नहीं है। 

जेके सीमेंट फैक्ट्री प्लांट का स्लैब गिरने से दो लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में जेके सीमेंट फैक्ट्री प्लांट में आज (30 जनवरी) एक दुखद घटना घटी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। यह घटना तब हुई जब प्लांट की यूनिट में एक ढांचा ढह गया, जिससे श्रमिकों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए।

निर्माणाधीन प्लांट के एक हिस्से में छत का स्लैब लगाया जा रहा था

रिपोर्ट के अनुसार, निर्माणाधीन प्लांट के एक हिस्से में छत का स्लैब लगाया जा रहा था। इस दौरान बीच का हिस्सा ढह गया, जिससे कई श्रमिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सीमेंट फैक्ट्री में पचास से अधिक श्रमिक काम कर रहे थे। पुलिस और प्रशासन की टीमें मलबे में फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए काम कर रही हैं। अधिकारी दुर्घटना के सही कारणों की जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मरने वालों और घायलों की सही संख्या की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

प्रमुख खबरें

झांसी में TTE से मारपीट और HHT मशीन तोड़ने पर तीन यात्री अरेस्ट

Yemen में दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को बचाया गया, वतन वापसी शुरू

Emmanuel Macron और Anthony Albanese समेत वैश्विक नेताओं ने दी Diwali की बधाई, शांति की कामना की

Israel के राष्ट्रपति ने Gadi Eisenkot को 67 सांसदों के समर्थन के बाद सौंपी सरकार बनाने की कमान