ग्वालियर में ऑक्सीजन की कमी से हुई दो लोगों की मौत, कमलनाथ ने कही यह बात

By दिनेश शुक्ल | Apr 24, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऑक्सीजन की कमी होने से दो मरीजों की शुक्रवार को  मौत हो गई। वही कोरोना से बिगड़े हालातों के बीच रोज ऑक्सीजन की कमी से भी कई लोग मौत के गाल में समा रहे हैं। प्रदेश में रोजाना ऑक्सीजन की कमी से हो रही मौतों पर पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सरकार को आड़े हाथों लिया है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का कोरोना से निधन, मुख्यमंत्री सहित नेताओं ने जताया शोक

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्रश्र किया है कि अब ग्वालियर में ऑक्सीजन की कमी से मौतों की ख़बर ? शिवराज जी आप कई दिन से कह रहे है कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं, बेड की कमी नहीं, इंजेक्शन की कमी नहीं तो फिर रोज़ ये मौतें? उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज भी प्रदेश भर में लोग ऑक्सीजन, बेड, इलाज, जीवन रक्षक दवाइयों के लिये दर-दर क्यों भटक रहे है ? अस्पताल ऑक्सीजन की कमी से मरीज़ों को भर्ती नहीं करने का बोर्ड क्यों लगा रहे है? प्रदेशभर के अस्पतालों में ऑक्सीजन का रोज़ संकट बना रहता है, मरीज़ों के परिजनों की ऑक्सीजन के इंतज़ार में साँसे फूलती रहती हैं। आप और आपके जिम्मेदार रोज़ पल्ला झाड़ लेते हैं कि कोई कमी नहीं है?

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आप तो सिर्फ़ इतना बता दें कि प्रदेश के कौन से जिले में, कौन से अस्पताल में मरीज़ों के लिये ऑक्सीजन से लेकर बेड, इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है? आप अभी भी जमीनी सच्चाई को स्वीकार नहीं कर आदत के मुताबिक़ झूठ परोसने में लगे हुए है।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे ब्रजेंद्र सिंह राठौर की तबियत बिगड़ी, सीएम शिवराज सिंह ने दिए एयर एंबुलेंस से भोपाल लाने के निर्देश

कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की जनता खुली आँखो से आपकी सरकार में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर रोज़ देख रही है, अपनों को खोते हुए भी रोज़ देख रही है और यह समझ चुकी है कि पिछले एक वर्ष में आपने प्रदेश को कहां लाकर खड़ा कर दिया है? आपकी सरकार की लापरवाही की सजा आज पूरा प्रदेश भुगत रहा है। एक वर्ष में आपने प्रदेश को दिया है तो सिर्फ़ जुमले, भाषण, आयोजन, अभियान और झूठी घोषणाएँ ?

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Kashmir में बड़ा Terror Attack, छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल, आतंकियों की खोज जारी

Delhi में हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज, AQI संतोषजनक

कौशांबी में Kanwar Yatra मार्ग के हर थाने पर मिलेगा गंगाजल, Kaushambi Police की नई पहल

Asmita Dey ने Commonwealth Games में जीता स्वर्ण, CM Yogi और DGP ने दी बधाई