शिमला में भूस्खलन में दो लोगों की मौत, बिलासपुर में बस पुल से गिरने पर 10 लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2024

शिमला शिमला के रोहड़ू इलाके में रविवार को एक ‘एसयूवी’ वाहन के भूस्खलन की चपेट में आ जाने पर दो यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि रविवार को बिलासपुर जिले में एक अन्य घटना में, हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस के पुल से फिसल जाने पर लगभग 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि रोहड़ू उपखंड में हाटकोटी-तिउनी सड़क पर भूस्खलन हुआ, जहां दो वाहन मलबे में फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीं और दोनों शवों को ‘एसयूवी’ वाहन से निकाला। 

 

इसे भी पढ़ें: गुजरात के तट पर पाकिस्तानी नौका से 600 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद


शिमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव कुमार गांधी ने कहा कि बचाव अभियान जारी है और घटनास्थल से अधिक जानकारी मिलने की प्रतीक्षा की जा रही है। बिलासपुर में बस दुर्घटना घ्याल गांव के पास चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के बाद हुई। पुलिस ने बताया कि बस में करीब 25 यात्री सवार थे। उसने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को बचाया। पुलिस ने बताया कि सात घायलों को एम्स बिलासपुर में ले जाया गया है, जबकि तीन अन्य को मार्कंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

Go Nightclub Tragedy: 25 मौतें, अवैध निर्माण और सुरक्षा लापरवाही उजागर

2017 एक्ट्रेस असॉल्ट केस में बरी होने पर दिलीप की पहली प्रतिक्रिया, बोले- “9 साल साथ देने वालों का धन्यवाद”

ब्रिटेन से पाक मूल अपराधियों की वापसी के बदले दो राजनीतिक आलोचकों की मांग का दावा

Trump ने कहा- शांति प्रस्ताव पर ज़ेलेंस्की अभी तैयार नहीं, रूस ने दिखाई सहमति