उत्तराखंड में बारिश की घटनाओं में दो लोगों की मौत, धामी ने लिया हालात का जायजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2023

उत्तराखंड में रविवार को मानसून के दस्तक देने के साथ ही भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचकर प्रदेश भर में वर्षा की स्थिति का जायजा लिया तथा चारधाम श्रद्धालुओं से मौसम की अद्यतन जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की। रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मोटर मार्ग पर रविवार को एक वाहन के भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के मलबे की चपेट में आने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सोनप्रयाग के पास शटल पुल से करीब एक किलोमीटर पहले गौरीकुंड जाने वाले मोटर मार्ग पर हुआ जब व्यक्ति अपने वाहन में बैठा था और पहाड़ी से अचानक हुए भूस्खलन के कारण मलबे में दबकर उसकी मौत हो गयी।

इससे पहले, प्रदेश में भारी बारिश के पूर्वानुमान के बीच मुख्यमंत्री राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचे और उन्होंने सचिव (आपदा प्रबंधन) डॉ रंजीत कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों से वर्षा की स्थिति और उससे हुए जलभराव एवं नुकसान के बारे में जानकारी प्राप्त की। धामी ने अधिकारियों को उन जिलों के साथ लगातार संवाद और समन्वय बनाए रखने को कहा जहां अत्यधिक बारिश जारी है और आगे भी भारी वर्षा होने की संभावना है जिससे आपात स्थितियों से समय रहते निपटा जा सके। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारियों से आपदा राहत एवं बचाव कार्यों हेतु हमेशा सतर्क रहने तथा पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों की भी पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा। धामी ने भारी बारिश के मद्देनजर उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित चार धामों की वर्तमान स्थिति की भी जानकारी ली तथा केदारनाथ धाम का ऑनलाइन अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने बाद में संवाददाताओं से बातचीत में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे मौसम की अद्यतन जानकारी लेकर ही यात्रा करें। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उनसे अपील करता हूं कि अगर ज्यादा मौसम खराब हो तो वे अपनी यात्रा को रोक दें और मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार चलें।

प्रमुख खबरें

Pilibhit में truck driver की हत्या के आरोप में पुलिस ने अमंदीप कौर को किया गिरफ्तार

Supreme Court Collegium ने Odisha High Court के लिए 4 जजों की नियुक्ति मंजूर की

Satyendar Jain की गिरफ्तारी पर BJP ने AAP को घेरा, कहा Delhi में 10 साल में नहीं बना एक भी STP

Maoist leader Azad को Odisha Court ने स्वामी लक्ष्मणानंद हत्याकांड में किया बरी