पंजाब के होशियारपुर में कार में दो लोग मृत पाए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2025

पंजाब में होशियारपुर के एक गांव में सरकारी स्कूल के पास खड़ी कार में एक महिला सहित दो लोग मृत पाए गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की शिनाख्त पदराना गांव निवासी दलबीर सिंह और रजनी देवी के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए गढ़शंकर के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस उपाधीक्षक जसप्रीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है और जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

TTFI Suspension: खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, आंतरिक विवादों के कारण Table Tennis Federation की मान्यता निलंबित

World Cup Final में हार और पिता का साया छिनने पर टूटे Lionel Messi, कहा- उनके मैसेज का इंतजार आज भी रहता है