गुरुग्राम में तेज हवाओं के कारण द्वारका एक्सप्रेसवे पर ‘साइनेज’ के कार पर गिर जाने से दो लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2025

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शुक्रवार शाम आंधी और तेज हवाओं के कारण द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक विशाल ‘साइनेज’ के कार पर गिर जाने से दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कार साइनेज के नीचे फंस गई और उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें कार से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे के परिणामस्वरूप द्वारका एक्सप्रेसवे पर यातायात जाम हो गया और यातायात को प्रबंधित करने के लिए पुलिस तैनात की गई।

अधिकारियों के अनुसार, घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। वे काम से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उनकी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार शाम को धूल भरी आंधी के दौरान एक नवनिर्मित इमारत की बालकनी गिर जाने से 13 वर्षीय लड़का घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घटना शाम करीब छह बजकर 51 मिनट पर दिल्ली के करोल बाग इलाके के सिद्धिपुरा इलाके में हुई।

प्रमुख खबरें

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स मजबूत बंद

H-1B और H-4 वीज़ा पर अमेरिका सख्त, अब सोशल मीडिया की होगी जांच

Epstein case: अमेरिका में नई फाइलें जारी, रेडैक्शन और गायब दस्तावेज़ों पर विवाद

New Zealand में सिख नगर कीर्तन रोका गया, दक्षिणपंथी विरोध से बढ़ी धार्मिक स्वतंत्रता की चिंता