कोरोना के कहर से जूझ रहे चीन में अचानक ढही इमारत, 50 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकली महिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2022

बीजिंग। मध्य चीन में एक इमारत ढहने के 50 से अधिक घंटे बाद उसके मलबे से दो लोगों को जिंदा निकाला गया, अब भी बड़ी संख्या में लोग मलबे में फंसे हैं या लापता हैं। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में इमारत के मालिक सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। सरकारी प्रसारक सीसीटीवी द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में कुछ बचाव कर्मी रविवार को स्थानीय समयानुसार शाम करीब साढ़े चार बजे एक महिला को ‘स्ट्रेचर’ पर मलबे से बाहर लाते दिखे, जबकि कुछ लोग अभियान के दौरान राहत कर्मियों का उत्साह बढ़ाने के लिए नारे लगाते दिखे।

इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध: कैंसर का इलाज कराएंगे पुतिन, उनकी जगह ये खतरनाक कमांडर संभाल सकता है सत्ता

सीसीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि महिला को अस्पताल ले जाया गया है। सरकारी मीडिया ने बताया कि एक और व्यक्ति को मलबे से जिंदा निकाला गया है, लेकिन इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। दोनों लोगों को रविवार को ही मलबे से बाहर निकाला गया। गौरतलब है कि हुनान प्रांत की राजधानी चांगशा में शुक्रवार दोपहर को गिरी इमारत के मलबे से अभी तक सात लोगों को निकाला गया है। मलबे में अब भी 20 लोग फंसे हुए हैं,वहीं शनिवार देर रात से 39 लोग लापता हैं। पुलिस ने बताया कि इमारत के मालिक के अलावा इमारत का डिजाइन बनाने तथा निर्माण करने वाले तीन लोगों के अलावा पांच उन लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने इमारत के चौथे से छठे तल के बीच अतिथि गृह के लिए कथित तौर पर गलत सुरक्षा आकलन रिपोर्ट दी थी।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी