China में एक इस्पात संयंत्र में भीषण विस्फोट होने से दो लोगों की मौत, 66 अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2026

चीन के बाओतौ शहर में एक इस्पात संयंत्र में रविवार को भीषण विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई और 66 अन्य घायल हो गए। इस घटना में पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्फोट के कारणों की जांच चल रही है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो क्लिप में फैक्टरी से आग की लपटें उठती हुई दिखाई दे रही थीं।

शिन्हुआ के अनुसार 66 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्वायत्त क्षेत्र और शहर दोनों से बचाव दल घटनास्थल पर भेजे गए।

प्रमुख खबरें

Kentucky Derby 2026: Sports के सबसे रोमांचक 2 मिनट के लिए दुनिया तैयार, दांव पर करोड़ों का इनाम

SA Open: तेज हवाओं ने बिगाड़ा Diksha Dagar का खेल, टॉप-10 से फिसलकर 24वें स्थान पर पहुंचीं

Global Crisis में Reliance का मास्टरस्ट्रोक, नई Oil Supply रणनीति से कारोबार को दी मजबूती।

बाजार में बिकवाली का Tsunami, निवेशकों के पैसे डूबे, Expert ने बताए ये 3 Winning Stocks