गहरी नींद में सो गए दोनों पायलट, विमान को लैंड कराना गए भूल, फिर हुआ कुछ ऐसा...

By निधि अविनाश | Aug 20, 2022

पायलट की बड़ी लापरवाही का एक मामला सामने आया है जहां सूडान से इथियोपिया के लिए उड़ान के दौरान दो पायलट सो गए जिसके कारण विमान की लैंडिंग हो नहीं पाई। कमर्शियल एविएशन न्यूज साइट एविएशन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, इथोपियन एयरलाइंस बोइंग 737-800 खार्तूम से अदीस अबाबा जा रही थी तभी ये घटना हुई।

इसे भी पढ़ें: पहली आधिकारिक यात्रा पर भारत आएंगे अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी

जब विमान एयरपोर्ट के करीब पहुंचने लगा तो एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने अलर्ट भेजा लेकिन कई कोशिशों के बावजूद एटीसी पायलटों से संपर्क नहीं कर सका। जब विमान रनवे को क्रॉस करने लगा तो ऑटो पायलट भी डिसेबल हो गया जिसके कारण विमान के अंदर जोर-जोर से अलार्म बजने लगा और इसी में दोनों पायलटों की नींद खुल गई। जैसे ही पायलटों की नींद खुली उन्होंने विमान का कंट्रोल हाथ में लिया और 25 मिनट बाद विमान को फिर से रनवे पर सुरक्षित उतारा गया। बता दें कि दोनों ही पायलट काफी थके हुए थे जिसके कारण ये सबकुछ हुआ।विमानन विश्लेषक एलेक्स मैकेरास ने ट्विटर पर कहा कि यह पायलट की थकावट का परिणाम हो सकता है। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट किया, पायलट की थकान कोई नई बात नहीं है और यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हवाई सुरक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण खतरों में से एक है।

प्रमुख खबरें

Tanvi Patri ने Shaina Manimuthu को हराकर Badminton Asia U-17 का खिताब जीता

PM Modi और Xi Jinping की Bilateral Meeting के बाद Congress हमलावर, Jairam Ramesh ने पूछे 4 गंभीर सवाल

BRICS मेहमानों की थाली बनी सियासी मुद्दा, Rahul Gandhi की टिप्पणी का Kiren Rijiju ने दिया जवाब

Delhi Excise Department Action: शराब तस्करी में 730 लोग गिरफ्तार, 2.20 लाख बोतलें जब्त