ताइवान की सीमा में घुसे 51 चीनी विमान, फिर बढ़ा तनाव, एयर डिफेंस सिस्टम अलर्ट पर

Taiwan border
creative common
अभिनय आकाश । Aug 20 2022 12:42PM

ताइवान ने बताा कि 6 चीनी नौसैनिक जहाज और 51 लड़ाकू विमानों ने उसकी सीमा का उल्लंघन किया। इससे पहले 7 अगस्त को ताइवान की सीमा में चीन के 14 युद्धपोत और 66 विमानों के दाखिल होने की वजह से हालात तनावपूर्ण हो गए थे।

चीन की सेना की पूर्वी थियेटर कमांड ने युद्धाभ्यास के नाम पर ताइवान को चारों चरफ से घेर रखा है। लगाता उकसावे वाली हरकतों की वजह से ताइवान में तमान अपने चरम पर है। ताइवान ने बताा कि 6 चीनी नौसैनिक जहाज और 51 लड़ाकू विमानों ने उसकी सीमा का उल्लंघन किया। इससे पहले 7 अगस्त को ताइवान की सीमा में चीन के 14 युद्धपोत और 66 विमानों के दाखिल होने की वजह से हालात तनावपूर्ण हो गए थे। 

इसे भी पढ़ें: ताइवान पर चीन की तिलमिलाहट, यूक्रेन- रूस की जंग के बीच ऑस्ट्रेलिया में 17 देशों के बीच युद्धाभ्यास, भारत भी हुआ शामिल | Pitch Black Exercise

ताइवान ने फिर से चीन पर अपनी सीमा में घुसपैठ का आरोप लगाया है। ताइवान के अधिकारियों ने दावा किया कि 51 चीनी लड़ाकू विमानों, 6 जंगी जहाजों और 25 वमवर्षक विमानों ने पूर्व में हमारी सीमा में घुसपैठ की। इनमें से 25 विमानों ने हमारे इलाके के ऊपर से उड़ान भरी। इनमें सुखोई, शेनयांग जे 16, चेंगदू जे-10, जियान एच-6 और शानक्सी y-8 विमान शामिल थे। 

इसे भी पढ़ें: चीन ने स्वतंत्रता के ‘कट्टर हिमायती’ ताइवान के शीर्ष सात अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया

जवाबी कार्रवाई में ताइवान के भी लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरीं। साथ ही ताइवान के नौसैनिक युद्धपोत और एयर डिफेंस सिस्टम को अलर्ट पर रखा गया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि हम अपने समुद्री और हवाई इलाके के आसपास चीन के लगातार उकसावे की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं। चीन के ऐसे सैनिक अभियान में हमें जंग की तैयारी का मौका देते हैं।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़