By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2022
मुंबई| पुलिस ने नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में कोविड-19 से बचाव के लिए आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) खिलाड़ियों के लिए बनाए गए बायो-बबल (जैव सुरक्षित माहौल) के अंदर कथित तौर पर शराब के नशे में तस्वीर खींचने के आरोप लिए दो पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने मंगलवार को दी।
उन्होंने कहा कि उन पर महाराष्ट्र निषेध अधिनियम की धारा 85 (1) (शराब के प्रभाव में बुरा व्यवहार करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।