पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2024

पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार को गश्त के दौरान पुलिस की एक वैन पर संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा घात लगा कर किए गए हमले में कम से कम दो पुलिसकर्मी मारे गए और तीन घायल हो गए।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले बुधवार को प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने शिया समुदाय के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि कोहाट जिले के ओल्ड जेल रोड पर कबायली जिला ओरकजई निवासी हामिद असकरी की दो अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। इस बीच, छुट्टी पर अपने परिवार से मिलने आए फ्रंटियर कोर (एफसी) के एक सैनिक को बुधवार को टैंक जिले से अगवा कर लिया गया। पाकिस्तानी तालिबान से संबद्ध गुटों ने अपहरण की जिम्मेदारी ली है।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद