सोनिया गांधी से मिले झाविमो के दो बागी विधायक, जल्द हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2020

नयी दिल्ली। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के दो बागी विधायकों बंधु तिर्की और प्रदीप यादव ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही ये दोनों विधायक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इन दोनों विधायकों की सोनिया एवं राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह भी मौजूद थे।

पिछले दिनों झाविमो ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तिर्की को निष्कासित कर दिया। इसके बाद यादव खुलकर उनके समर्थन में आ गए। खबरों के मुताबिक ये दोनों विधायक झाविमो का भाजपा में विलय करने के प्रस्ताव का विरोध कर रहे थे। हालिया झारखंड विधानसभा के चुनाव में झाविमो को तीन सीटें मिलीं थीं।

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे