Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर में करंट लगने से दो बहनों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2026

रामपुर इलाके में बुधवार को पानी गर्म करते समय रॉड से बिजली का झटका लगने से दो बहनों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कोतवाली थाना अंतर्गत रामपुर इलाके की निधि (21) और उसकी छोटी बहन लक्ष्मी (16) के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि परिवार के अनुरोध पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया। उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

प्रमुख खबरें

Delhi Traffic Advisory for 15th August: Independence Day पर ये रास्ते रहेंगे बंद, देखें पूरा Route Chart

Independence Day पर 301 वीरता पदक की घोषणा, उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों को मिले 197 मेडल

Rupee विदेशी मुद्रा बाजार में दो पैसे की बढ़त के साथ 95.43 प्रति US Dollar पर पहुंचा

Devendra Fadnavis छत्रपति संभाजीनगर में Tiranga Yatra में होंगे शामिल