मध्य प्रदेश की दो बहिनों ने बंजर पहाड़ियों को किया हरा-भरा, मुख्यमंत्री ने पर्यावरण दिवस पर किया सम्मानित

By दिनेश शुक्ल | Jun 05, 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बंजर पहाड़ियों को हरा-भरा करने के कार्य के लिए मंडला जिले के ग्राम वन समिति मनेरी की दो बहनों श्रीमती कल्लो बाई एवं शालिनी को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन दोनों वन देवियों से बात की। श्रीमती कल्लो बाई एवं शालनी से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों बहनों ने अपने कार्य से यह सिद्ध कर दिया है कि, यदि चाह है तो सब कुछ संभव है। दोनों ने बहुत मुश्किल कार्य किया है। इन्होंने जंगलों में जीवित ठूठों को ढूंढ़कर उनकी देखभाल की। अब वहां सागौन का घना जंगल खड़ा हो गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इन बहिनों को 25-25 हजार रूपये की सम्मान निधि देने की घोषणा भी की।

प्रमुख खबरें

Independence Day 2026: आजादी के जश्न में घोलें देशभक्ति का स्वाद, ट्राई करें ये 3 स्पेशल Tricolour Recipes

सहनशीलता को कमजोरी न समझें...NSA डोभाल की पाकिस्तान को सबसे बड़ी चेतावनी

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें, मिलेगा मुंहतोड़ जवाब, Operation Sindoor पर बोले NSA अजीत डोभाल

Colombia Earthquake: भारत ने भेजी 20 Tons Relief की खेप, S Jaishankar बोले- संकट में First Responder है India