ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार वाली दो बाइक की टक्कर, दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2021

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार वाली दो बाइक के आपस में टकराने की घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने इस बारे में बताया। टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल एक युवक की रविवार को मौत हो गई और एक युवक ने सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली के रहने वाले कुछ युवक तेज रफ्तार वाली बाइकों पर सवार होकर यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते आगरा से लौट रहे थे।

इसे भी पढ़ें: भारत के नक्शे से ट्विटर ने की छेड़छाड़, J&K और लद्दाख को अलग देश बताया

ईकोटेक-प्रथम थाना क्षेत्र में एक बाइक का टायर फट गया, जिसकी वजह से बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी बाइक उससे टकरा गई। उन्होंने बताया कि हादसे में रविवार को राहुल तेवतिया की मौत हो गयी। दिल्ली के रोहिणी निवासी यश का अस्पताल में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान सोमवार को यश की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Sydney Bondi Beach पर आतंकी हमला: हनुक्का कार्यक्रम में फायरिंग, 11 की मौत

दिल्ली की हवा फिर जहरीली: AQI 459 के साथ ‘सीवियर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण

नशा, न्यायिक सुधार और रोस्टर व्यवस्था पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की बेबाक राय — जानिए क्या कहा?

Stanford की रिपोर्ट: AI में भारत की धाक, दुनिया में तीसरे पायदान पर, विकसित देशों को पछाड़ा