जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग मुठभेड़ों में दो आतंकवादी मारे गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2021

श्रीनगर| जम्मू कश्मीर में श्रीनगर और कुलगाम जिलों में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र का विस्तार : केंद्रीय गृह सचिव करेंगे बैठक

बहरहाल, अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ चल रही थी। उन्होंने बताया, ‘‘सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) शिविर और उपमंडलीय पुलिस अधिकारी के कार्यालय के समीप अभियान चल रहा है।’’

इस बीच, मुजाहिदीन गजवातुल हिंद ने एक ‘‘हमले’’ की जिम्मेदारीलेते हुए कहा कि उसके तीन कैडर ने ‘‘सीआरपीएफ शिविर पर हमला’’ किया है। इससे पहले दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में मुठभेड़ शुरू हो गयी थी। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के चावलगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी की तथा तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल इलाके में तलाशी ले रहे थे, तब आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि इस दौरान एक आतकंवादी मारा गया जिसकी पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी आतंकवादी की पहचान नहीं की जा सकी है और न ही यह पता चला है कि वह किस समूह से जुड़ा हुआ था।

इसे भी पढ़ें: सुरक्षा हालात का जायजा लेने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल

 

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया