जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी सहित दो आतंकवादी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी समेत लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुपवाड़ा के चकतारस कंडी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

इसे भी पढ़ें: कोका कोला इंडिया अगले दो-तीन वर्षों में बोतलों, कैनों का शत-प्रतिशत पुनर्चक्रण करेगी

इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद बल ने भी जवाबी कार्रवाई की और तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया। अधिकारी ने बताया कि जवाबी गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में एक पाकिस्तानी था, जिसकी पहचान तुफैल के रूप में हुई है। आईजीपी ने ट्वीट किया, ‘‘ एक पाकिस्तानी आतंकवादी तुफैल सहित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए। तलाश अभियान जारी है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा