पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री गिलानी के बेटे के अपहरण से जुड़े दो आतंकवादी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2019

लाहौर। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बेटे और एक अमेरिकी नागरिक के अपहरण में कथित रूप से शामिल रहे इस्लामिक स्टेट के दो संदिग्ध आतंकवादियों को पंजाब प्रांत में मार गिराया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पंजाब पुलिस के आतंकवाद विरोधी विभाग (सीटीडी) ने कहा कि बुधवार देर रात मुल्तान जिले के एक मकान में छापेमारी कर मुहम्मद रिजवान और आमिर सकी नाम के आतंकवादियों को मार गिराया गया। वे तीन खुफिया अधिकारियों की हत्या में भी शामिल थे।

सीटीडी ने एक बयान में कहा कि उसे सूचना मिली कि प्रतिबंधित आतंकी समूह आईएसआईएस के पांच आतंकवादी लाहौर से करीब 350 किलोमीटर दूर जिले के एक मकान में छिपे हुए हैं। सीटीडी ने कहा कि एक टीम ने मकान को घेरकर आतंकवादियों से आत्मसर्मपण करने के लिये कहा। विभाग ने कहा, आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण करने के बजाय छापेमारी कर रही टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। इसमें दो आतंकवादी मौके पर ही मारे गए जबकि उनके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सांसद ने भारत को सामान्य तरजीही व्यवस्था में बहाल करने का अनुरोध किया

वे 2011 में अमेरिकी नागरिक वारेन वाइनस्टीन और 2013 में यूसुफ गिलानी के बेटे हैदर गिलानी के अपहरण में शामिल थे। बयान में कहा गया कि आतंकवादियों के पास से हथगोले, दूसरे विस्फोटक और हथियार भी बरामद किये गए हैं।

यह भी देखें-

ॉ

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन