जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में मंगलवार रात सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद मंगलवार देर शाम करीब सात बजे सुरक्षाबलों ने बडगाम जिले के चंदूरा इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। 

इसे भी पढ़ें: LoC के पास स्थिति काबू में, घुसपैठ की घटनाओं में देखी गई कमी: शीर्ष सैन्य कमांडर 

उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारी ने बताया कि करीब चार घंटे तक चली मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों और उनके संगठन की पहचान की जा रही है। प्राथमिक जांच के अनुसार एक आतंकवादी के विदेशी होने के संकेत मिले हैं।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी