मतदान से कुछ घंटे पहले बंगाल के कूच बिहार में हमले में तृणमूल के दो कार्यकर्ता घायल हो गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2024

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र में मतदान से कुछ घंटे पहले बृहस्पतिवार रात अज्ञात हमलावरों के हमले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

गुहा ने कहा, “भाजपा ने कूचबिहार लोकसभा सीट पर अपना आतंक फैलाने और डराने-धमकाने की रणनीति शुरू कर दी है। वे हमारे समर्थकों पर जानलेवा हमले कर रहे हैं। जनता भाजपा को नकार कर उनके आतंक का जवाब देगी।”

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल भेजा गया है और दोनों पक्षों के बीच किसी भी तरह की झड़प को रोकने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।

एक स्थानीय भाजपा नेता ने इस घटना में अपनी पार्टी की संलिप्तता से इनकार किया है। उन्होंने कहा, यह टीएमसी की आंतरिक कलह का मामला है। इसमें भाजपा शामिल नहीं है।

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार