सतना में दो ट्रक आपस में भिड़े, दो लोगों की मौत एक घायल

By दिनेश शुक्ल | May 11, 2021

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोहावल मोड़ के पास मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। एक पुल पर दो ट्रकों की आमने सामने टक्कर होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतकों के शव ट्रक में फंसे गए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर निकाल लिया गया है, मौके पर सिविल लाइन पुलिस मौजूद है।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 10 हजार प्रतिदिन के नीचे आया कोरोना संक्रमण

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। बताया जा रहा है कि ट्रकों की रफ्तार तेज होने की वजह से यह भीषण हादसा हुआ। दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों में से एक ट्रक सतना-पन्ना की ओर जा रहा था, वहीं दूसरा ट्रक पन्ना रोड से सतना की ओर आ रहा था। पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुट गई है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार