सीवर टैंक में गिरने से दो श्रमिकों की मौत, आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2025

नोएडा के सेक्टर-115 स्थित सीवेज पंपिंग स्टेशन में गत शनिवार को सीवर टैंक में गिरने से दो श्रमिकों की मौत के मामले में दो आरोपी ठेकेदारों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद अमित नाम के व्यक्ति का फोन आया कि खुशाल और विकास की सीवर में डूबने से मौत हो गई है। बृजेश का आरोप है कि ठेकेदारों ने दोनों को कोई सुरक्षा उपकरण नहीं दिया था।

ठेकेदार की लापरवाही के कारण दोनों की मौत हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी ठेकेदार पुष्पेंद्र कुमार और अजीत को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि यह पंपिंग स्टेशन नोएडा प्राधिकरण का है और जल विभाग ने इसका काम ठेकेदार को सौंपा है। वहीं, जल विभाग के महाप्रबंधक आरपी सिंह ने दावा किया कि सुरक्षा उपकरण व मानकों का पालन किया गया था।

उन्होंने यह भी दावा किया कि मृतकों के परिजन को छह-छह लाख रुपये का मुआवजा और अंतिम संस्कार के लिए 50-50 हजार रुपये दिए गए हैं। साथ ही एक मृतक की पत्नी को प्राधिकरण में संविदा पर नौकरी देने का भी आश्वासन दिया गया है। खुशाल और विकास दोनों की शादी हो चुकी है। दोनों रोजी-रोटी की तलाश में यहां आए थे। बृजेश ने बताया कि खुशाल की दो बेटियां हैं। उसकी पत्नी सात महीने की गर्भवती भी है।

इस बीच, नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. लोकेश एम ने कहा कि यह स्पष्ट निर्देश हैं कि बगैर सुरक्षा उपकरण के श्रमिकों से काम न कराया जाए। ऐसे में यह हादसा चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश जारी किए गए हैं। जल विभाग के महाप्रबंधक से रिपोर्ट मांगी गई है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं