पाकिस्तान से जासूसी के संदेह में महू सैन्य क्षेत्र से हिरासत में ली गी दो युवतियां, पूछताछ जारी

By दिनेश शुक्ल | May 22, 2021

इंदौर। मध्य प्रदेश के महू सैन्य थाना इलाके से  इंटेलीजेंस की टीम ने जासूसी के संदेह में दो युवतियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां पाकिस्तान के युवकों के संपर्क में थी। दोनों का पाकिस्तान से कनेक्शन की बात सामने आने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही कई महत्पूर्ण जानकारी दूसरे देश को भेजने की भी बात सामने आई है। हिरासत में लेने के बाद  से दोनों बहनों से पूछताछ जारी है। सूत्रों के मुताबिक दोनों महू सैन्य क्षेत्र के सेना के कुछ अफसरों के संपर्क में थीं। आशंका जताई जा रही है कि हैनीट्रैप में फंसाने की साजिश तो नहीं थी।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ब्लैक फंगस रोग से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

सुरक्षा एजेंसियों की टीमें करीब तीन दिन से इन युवतियों से पूछताछ कर रही है। गवली पलासिया इलाके की यदुनंदन पाटीदार कालोनी में सेना से रिटाययर्ड चांद खा के घर दबिश के बाद उनकी बेटी हिना और कौसर को हिरासत में लिया था। घर से उनके जीजा को भी पकड़ा था। इंटरनेशनल कॉल सर्विलांस के माध्यम से उनकी मोबाइल की लोकेशन एटीएस ने पकड़ी तो दिल्ली से टीम जांच करने महू आ गई। इंटेलिजेंस एजेंसियों को ऐसा शक है कि युवतियां पाकिस्तान के कुछ लोगों से सोशल मीडिया और इंटरनेट कालिंग के जरिए संपर्क में थीं। इनके मोबाइल फोन और अन्य डिवाइस जब्त की है। आईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया कि इसकी जानकारी मिलिट्री इंटेलिजेंस से ही साझा की गई है।

इसे भी पढ़ें: युवा मोर्चा ने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सौंपे मेडिकल किट

दोनों युवतियां अपने पिता चांद खान निधन के बाद महू क्षेत्र में ही रह रही थीं। कुछ सालों से हिना बिजली कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी कर रही थीं। यासीन किसी स्कूल में टीचर थी। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पूर्व संदिग्ध कॉल ट्रेस होने के बाद कई एजेंसियां अलर्ट पर आ गई थी। इसके बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच और अन्य एजेंसियों ने युवतियों से पूछताछ शुरू कर दी। इस संबंध में जब अधिकृत अधिकारी से बात करने की कोशिश की गई तो कोई भी अधिकारी जानकारी नहीं दे रहा है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रद्रोह का केस सिर्फ कमलनाथ जी पर नहीं मौतों की सच्चाई बताने वाले हर एक व्यक्ति पर हो- जीतू पटवारी

पुलिस ने पूछताछ की तो एक युवती ने कहा, पाकिस्तान के युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से बात करती थी। शादी के इरादे से वह दोनों बात करते थे। लेकिन अभी एजेंसियां यह मान रही हैं कि शायद इस मामले को अलग दिशा देने के उद्देश्य से यह बयान युवती दे रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य साक्ष्य जुटाने में सभी एजेंसियां लगी हुई हैं।इस संबंध में आईजी हरिनारायणचारी मिश्रा का कहना है कि जांच चल रही है। युवतियों की किन पाकिस्तानी युवकों से बात होती थी। उसकी पुष्टि की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार