कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2025

महाराजगंज जिले के बृजमनगंज क्षेत्र में शनिवार को कार से टक्कर लगने पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे महाराजगंज से बृजमनगंज की ओर जा रही एक कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उसपर सवार अजय (26) और महेश (32) की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाये गये हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

चुनौती देता हूं...14 हजार KM दूर विदेशी संसद में हुई हिंदी में लड़ाई, पूरा भारत हैरान!

Rahul Gandhi के खिलाफ Privilege Motion पर भड़की Congress, वेणुगोपाल बोले- BJP में हिम्मत है तो जवाब दे

Bharat Bandh News: मजदूरों और किसानों की देशव्यापी हड़ताल से कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित

New India की नई पहचान सेवा तीर्थ, PM Modi 13 फरवरी को करेंगे राष्ट्र को समर्पित