बाराबंकी में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2025

बाराबंकी जिले में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी अभय कुमार मौर्य ने बताया कि इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार कुलदीप (26) और चेतराम (29) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शैलेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मौर्य के अनुसार हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद