मेरठ में बिजली बंबा बाईपास पर सिपाही को दो युवकों ने मारी गोली, जख्मी अवस्था में अस्पताल में भर्ती

By राजीव शर्मा | Aug 09, 2021

मेरठ। परतापुर इलाके में बिजली बंबा रोड पर जैनपुर गांव के बाहर कार सवार सिपाही को रविवार रात गोली मार दी गई। सिपाही लहूलुहान हालत में अपनी कार में पड़ा मिला। गोली पैर में लगी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका ऑपरेशन किया जा रहा है। वारदात की जानकारी पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। 

इसे भी पढ़ें: मेरठ में होने वाले ब्राह्मण सम्मेलन के लिए बसपा ने झोंकी ताकत, भीड़ जुटाने का किया आह्वान 

इस दौरान राउंड पर निकली यूपी 112 की गाड़ी ने कार देखकर तलाशी ली तो सिपाही घायल हालत में मिला। घायल को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी क्राइम समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। शुरआती जांच में पता चला है कि दुष्यंत का जैनपुर गांव निवासी सचिन सिरोही से विवाद है और दुष्यंत उसी के पास जा रहा था। पुलिस ने सचिन के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सिपाही के पैर में गोली लगी है। वारदात को लेकर जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप