गालीबाज श्रीकांत के समर्थन में हुई महापंचायत, संजीव बालियान बोले- त्यागी समुदाय ने हमेशा भाजपा को दिया वोट

By अनुराग गुप्ता | Aug 21, 2022

नोएडा। गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के समर्थन में रविवार को त्यागी समुदाय के लोगों ने 'महापंचायत' की। स्थानीय लोगों के आह्वान पर गेझा गांव के रामलीला मैदान में महापंचायत शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा कि त्यागी समुदाय ने हमेशा भाजपा को वोट दिया है।

महापंचायत में उमड़ी भारी भीड़

महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों जैसे गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ से समुदाय के लोग शामिल हुए। गेझा गांव के प्रवेश द्वार पर एक बैनर दिखाई दिया। जिसमें लिखा था कि हमारे गांव में भाजपा नेताओं का प्रवेश बंद है।

इसे भी पढ़ें: बिना जांचे परखे लिया गया मेरा नाम, श्रीकांत त्यागी मामले को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने पुलिस कमिश्नर पर ठोका मानहानि का केस 

गौरतलब है कि श्रीकांत त्यागी को महिला के साथ अभद्रता और गाली-गलौच के मामले में मेरठ से 9 अगस्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। श्रीकांत त्यागी ने दावा किया था कि वह भाजपा का पदाधिकारी है लेकिन पार्टी ने श्रीकांत त्यागी के तमाम दावों को खारिज कर दिया था और कहा था कि हमारा उसके साथ कोई संबंध नहीं है।

प्रमुख खबरें

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बदला अपना पेस अटैक, Akash Deep की जगह आए Saurabh Dubey, जानें कौन हैं ये Player

Google Pixel 11 Pro लॉन्च से पहले हुआ लीक, कीमत और फीचर्स का मिला हिंट, जानें पूरी डिटेल्स

PSL 2024 के बीच खिलाड़ियों की भगदड़, PCB चीफ Mohsin Naqvi ने दी सख्त एक्शन की चेतावनी

देखते हैं तुम हमें ईरान भेजोगे या हम तुम्हें इजरायल, पाकिस्तान में शुरू हुआ अलग ही खेल, मुनीर के खिलाफ इकट्ठा हुए शिया