पूर्व फुटबॉलर Tyrell Robinson और Korie Berman को बाल यौन अपराध के लिए जेल भेजा गया

By रेनू तिवारी | Jan 28, 2021

ब्रैडफोर्ड सिटी के फुटबॉलर टायरेल रॉबिन्सन और उनके दोस्त कोरी बर्मन (Korie Berman) को अगस्त 2018 में कम उम्र की लड़कियों के साथ यौन संबंध रखने के लिए जेल की सजा सुनाई गयी है। अदालत के अनुसार, रॉबिन्सन और बर्मन ने 14 वर्षीय लड़की से उनके फ्लैट में मिले और यौन गतिविधियों में लिप्त हो गए। ब्रैडफोर्ड क्राउन कोर्ट ने 23 साल के रॉबिन्सन के पक्ष को भी सुना, सभी को नाबालिक लड़कियों की उम्र का पता था और बर्मन के साथ इस तथ्य पर चर्चा की थी। दोनों पुरुष ( टायरेल और बर्मन) ने जुर्म कबूल कर लिया और कोर्ट के ऑर्डर के बाद में उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया गया। जबकि रॉबिन्सन को साढ़े तीन साल की जेल हुई है। ब्रैडफोर्ड सिटी क्लब ने 2018 में कुख्यात प्रकरण के बाद रॉबिन्सन को बर्खास्त कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: विश्व टूर फाइनल्स के शुरुआती मुकाबले में हारे पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत  

टायरेल रॉबिन्सन ने किया था नाबालिक लड़की के साथ सेक्स

मशहूर पूर्व फुटबॉलर टायरेल रॉबिन्सन (Tyrell Robinson) को 23 साल की उम्र में यौन अपराध के जुर्म में साढ़े तीन साल की सजा सुनाई गयी है। टायरेल रॉबिन्सन पर आरोप था कि उन्होंने एक 14 साल की लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाया और उसी रात नाबालिग लड़की की न्यूड तस्वीरें भी क्लिक की। अब टायरेल रॉबिन्सन पर ये आरोप साबित हो गये हैं और उन्हें जेल में भेज दिया गया है। टायरेल रॉबिन्सन को उनकी पूर्व टीम ब्रैडफोर्ड सिटी ने घोर कदाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया था। वह मंगलवार को ब्रैडफोर्ड क्राउन कोर्ट में पेश हुए। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चिली की सीनियर टीम को 2-0 से हराया 

2018 में हुई थी घटना

फुटबॉलर टायरेल रॉबिन्सन के द्वारा इस घटना को अंजाम अगस्त 2018 में दिया गया था। उस वक्त फुटबॉलर की उम्र 20 साल थी। टायरेल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कर प्लान के तहत घटना को अंजाम दिया। रॉबिन्सन ने 13 अगस्त, 2018 को ब्रैडफोर्ड में किशोरी के साथ यौन क्रिया में संलग्न होना स्वीकार किया। इसके अलावा उन्होंने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी अश्लील तस्वीरें भी ली।

उन्होंने दिसंबर 2017 में अश्लील तस्वीर वितरित करने के आरोप से इनकार किया, और अदालत ने कहा कि अभियोजन इस गिनती के साथ आगे नहीं बढ़ेगा।


दोस्त को भी मिली है तीन साल की सजा

फुटबॉलर टायरेल रॉबिन्सन ने जिस दोस्त को लड़की की तस्वीरें भेजी थी उस दोस्त को भी कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई है। रॉबिन्सन के दोस्त कोरी बर्मन को भी तस्वीर वितरण के तहत सजा मिली है। ब्रैडफोर्ड जिला पुलिस के डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर एलन वीक ने कहा 'हम उनकी जेल की सजा का स्वागत करते हैं जो आज बर्मन और रॉबिन्सन दोनों को सौंपी गई हैं।


प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis