अगर तुर्की S-400 स्वीकार करता है तो नकारात्मक परिणाम होंगे: अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका ने मंगलवार को तुर्की को लेकर फिर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगर वह रूस की मिसाइल प्रणाली खरीदता है तो इसके परिणाम उसे भुगतने होंगे। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने पिछले महीने ट्रंप से मिलने के बाद कहा था कि उन्हें विश्वास है कि एस-400 खरीदने पर तुर्की प्रतिबंधों का सामना नहीं करेगा। 

दरअसल इससे पहले पेंटागन ने औपचारिक तौर पर अंकारा से यह खरीद 31 जुलाई तक रद्द करने के लिए या फिर एफ-34 युद्धक विमान कार्यक्रम से बाहर निकलने कौ तैयार रहने को कहा था। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मॉर्गन ओर्टागुस ने संवाददाताओं को बताया कि तुर्की अगर एस-400 स्वीकार करता है तो वह वास्तविक और नकारात्मक परिणाम का सामना करेगा।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह