Uber की नई सुविधा शुरू, अब ड्राइवर हफ्ते के किसी भी दिन निकाल सकते हैं कैश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2020

बेंगलुरु। उबर ने बुधवार को कहा कि उसने एक नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत उसके ड्राइवर सप्ताह के किसी भी दिन नकदी निकाल सकते हैं। कंपनी ने एक बयान में बताया कि मोटर साइकिल, ऑटो और कार के उसके साझेदार ड्राइवरों को जरूरत पड़ने पर नकदी पाने की सुविधा के तहत वे अपनी आय सप्ताह के किसी भी दिन निकाल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: NIIF में इक्विटी पूंजी डालने के प्रस्ताव को सरकार ने दी मंजूरी,आत्मनिर्भर भारत 3.0 पैकेज का है यह हिस्सा

बयान में कहा गया कि इसके लिए उनकी आय कम से कम 200 रूपये होनी जरूरी है। उबर इंडिया के आपूर्ति और ड्राइवर परिचालन के प्रमुख पवन वैश्य ने कहा कि मौजूदा चुनौतीपूर्ण समय में ड्राइवरों की मदद करने के लिए हमने मांग पर नकदी निकाले की सुविधा दी है, जिसके तहत सप्ताह के किसी भी दिन नकदी निकाली जा सकती है।

प्रमुख खबरें

World Cup जीत के जश्न के बीच Ravi Shastri का Commentary Blunder, फैंस ने किया Troll

All England Final: चोट के बावजूद दिलेरी से लड़े Lakshya Sen, खिताब हारे पर दिल जीता

Apple का बड़ा दांव! Touchscreen वाला MacBook Pro और Foldable iPhone लाएगा Tech की दुनिया में भूचाल

जहां ईरान ने मारी मिसाइल, वहीं 80 टन माल लेकर उतरा भारत, अब होगा असली खेल!