माल्या की कंपनी की हाई कोर्ट से गुहार, कंपनी को बंद न करने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2018

बेंगलुरू। शराब कारोबारी विजय माल्या से जुड़ी कंपनी यूबीएचएल ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के सामने दलील दी है कि अब निष्क्रिय हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड से जुड़े कर्ज को चुकाने की खातिर कंपनी को बंद नहीं करें।

बैंकर और कर्ज देने वालों की तरफ से कंपनी को बंद करने का दबाव बनाया जाता रहा है ताकि माल्या द्वारा लिया गया कर्ज चुकता हो सके। माल्या पर बैंकों से धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोप हैं।

यह भी पढ़ें- नए RBI-गवर्नर पर होगी विश्वसनीयता बहाल करने की जिम्मेदारी: सुब्बाराव

पिछले साल फरवरी में कर्नाटक उच्च न्यायालय ने यूबी ग्रुप की मूल कंपनी यूनाइटेड ब्रीवरीज (होल्डिंग्स) लिमिटेड को बंद करने के आदेश दिए थे ताकि यूबीएचएल द्वारा संचालित किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड से कर्ज की वसूली की जा सके। इस मामले में अगली सुनवाई 17 दिसंबर को होगी।

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानिए श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और तर्पण विधि

बर्फीली वादियां, साधुओं का साथ और ध्यान... Ladakh में कुछ ऐसे सुकून खोज रही हैं Hina Khan

याद है ये...नेतन्याहू ने पेजर दिखा हिलाई पूरी दुनिया, UN रह गया हैरान, ईरान परेशान

Love And War से Alia Bhatt का पहला लुक आउटऍ कैबरे आर्टिस्ट के अवतार में दिखीं एक्ट्रेस, फ्लांट किए रिप्ड एब्स