युवक की हत्या से उबला उदयपुर, 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, ओवैसी ने सख़्त एक्शन की मांग की

By अभिनय आकाश | Jun 28, 2022

पैगंबर के ऊपर कथाकथित विवादित बयान देने वाली नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट लिखने वाले 8 साल के बच्चे की सजा उसके पिता के सिर तन से जुदा कर दिया गया है। राजस्थान में उदयपुर जिले के धानमंडी थानाक्षेत्र में एक युवक की दिनदहाड़े धारदार हथियार से हत्या कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस घटना के वीडियो में दो शख्श उस पर धारदार हथियार से हमला करते दिखाई दे रहा है। उदयपुर हत्याकांड के बाद लोगों ने सड़कों पर आकर अपना विरोध दर्ज़ कराया। घटना के बाद मालदास बाजार में दुकानें बंद कर दी गई हैं। घटना के बाद उदयपुर जिले में अगले 24 घंटों के लिए इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। पूरे मामले पर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर घटना की निंदा की है। 

इसे भी पढ़ें: आचार्य प्रमोद कृष्णम के ट्वीट से गर्मायी राजस्थान की सियासत, बोले- श्रावण मास किया जाता है विष पान करने वाले का अभिषेक

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पीएम को अपील करनी चाहिए कि हम किसी भी कीमत पर हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। सब प्रेम और भाईचारे से रहें। चिंता की बात है। इस प्रकार से किसी की हत्या कर देना दुखद और शर्मनाक है। माहौल ठीक करने की जरूरत है। पूरे देश में तनाव का माहौल बन गया है। मैं बार-बार PM और गृह मंत्री को बोलता हूं कि देश को संबोधित करें।  

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी