अमरावती में भी उदयपुर जैसा हत्याकांड! नुपुर के समर्थन में पोस्ट के बाद दवा व्यवसायी का 'सर तन से जुदा'

By अभिनय आकाश | Jul 02, 2022

उदयपुर कांड से पहले अमरावती में भी ऐसा ही दिल दहला देने वाला हत्याकांड हुआ था। नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने के बाद उमेश नामक एक कैमिस्ट की हत्या कर दी गई। इस मामले में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। लेकिन उमेश की हत्या ने बहुत सारे सवाल खड़े कर दिए हैं। ये कहा जा रहा है कि उन्होंने नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट लिखा था। उसके बाद उनको धमकियां मिली शुरू हो गई थी। जिसके बाद एक दिन उनका कत्ल कर दिया जाता है। पूरी घटना 21 जून की बताई जा रही है। जब दवा व्यवसायी उमेश कोल्हे के ऊपर चाकू से वार कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: नुपुर शर्मा को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए, उदयपुर की घटना के लिए वह अकेली जिम्मेदार: सुप्रीम कोर्ट

पुलिस ने जांच के आधार पर आतिफ रशीद, शमीम फिरोज अहमद, शाहरुख पठान, मुदस्सिर अहमद को गिरफ्तार किया है। बीजेपी पूरे मामले की एटीएस से जांच करवाने की मांग कर रही है। अमरावती विधायक रवि राणा ने पुलिस प्रशासन की मंशा पर सवाल उठाए हैं। 

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी