छत्रपति शिवाजी के वंशज और राकांपा सांसद उदयन राजे भोंसले भाजपा में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2019

नयी दिल्ली। राकांपा के कद्दावर नेता और छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयन राजे भोंसले शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस मौजूद थे। शाह ने कहा कि कठिन समय में स्वदेश और स्वधर्म के लिए बहुत बड़ा वैचारिक आंदोलन शुरू करने और संघर्ष करके स्वराज की स्थापना करने वाले छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयन राजे जी आज भाजपा में आये हैं। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि वह भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उनका हार्दिक स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र की जनता 2014 से ही मोदी जी के साथ मन से जुड़ी है और 2019 में भी इसकी पुनरावृत्ति वहां हुई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार विधानसभा में भाजपा पहले से भी ज्यादा मजबूत होकर आएगी और हमारा गठबंधन तीन चौथाई से भी अधिक बहुमत के साथ सरकार बनाएगा।’’

राजे का स्वागत करते हुए शाह ने कहा कि यह हर्ष की बात है कि नैतिकता के आधार पर भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र से जो परिणाम आए थे, उससे भी अच्छे परिणाम विधानसभा चुनाव में आएंगे। महाराष्ट्र का खोया हुआ गौरव लौटाने का काम देवेंद्र फडणवीस जी की सरकार ने किया है। विधानसभा चुनाव में हमें पूरा जनसमर्थन मिलेगा तथा इस लक्ष्य में उदयन राजे काफी सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि जनसंघ के समय से ही हम छत्रपति महाराज से प्रेरणा लेकर देश को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: संदेह पैदा करता है कि क्या गड्ढा मुक्त महाराष्ट्र के बारे में सोचा जा सकता है: सुप्रिया सुले

अब उनके परिवार के सदस्य के पार्टी में शामिल होने से हम आनंदित हैं। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि राजे के भाजपा के साथ जुड़ने से पार्टी की ताकत बढ़ेगी और इसका लाभ पार्टी और समाज दोनों को मिलेगा। इससे पहले सतारा से सांसद उदयनराजे भोसले ने शनिवार को लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। इसके बाद उन्‍होंने लोकसभा अध्‍यक्ष को अपना इस्‍तीफा सौंप दिया।

प्रमुख खबरें

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान