शिवाजी महाराज पर टिप्पणी को लेकर उद्धव ने महाराष्ट्र के राज्यपाल को हटाने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2022

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के एक धड़े के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी को लेकर बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को हटाने की मांग की और राज्य के राजनीतिक दलों से उनके खिलाफ एक एकजुट होने का आग्रह किया। ठाकरे ने यह चेतावनी भी दी कि अगर अगले कुछ दिनों में मांग पर कोई फैसला नहीं किया गया तो उनकी पार्टी राज्यव्यापी बंद की योजना बना सकती है। पिछले सप्ताह औरंगाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में कोश्यारी ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने दिनों के आदर्श थे।

ठाकरे की यह टिप्पणी मुद्दे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार द्वारा की गई इस टिप्पणी के बाद आई है कि राज्यपाल ने सारी हदें पार कर दी हैं। कोश्यारी को केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया अमेज़ॅन पार्सल करार देते हुए, ठाकरे ने कहा, हम यहां महाराष्ट्र में यह पार्सल नहीं चाहते हैं। चूंकि हम इसे नहीं चाहते हैं, इसलिए आपको (केंद्र) इसे वापस लेना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump