कोरोना की तीसरी लहर को लेकर उद्धव सरकार की बड़ी तैयारी, हर जिले के लिए प्लान बनाने का दिया निर्देश

By अंकित सिंह | Jun 24, 2021

कोरोना वायरस की तीसरी लहर के मद्देनजर महाराष्ट्र में तैयारियां जोरों पर है। आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्वास्थ्य विभाग को कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए सभी जिलों में योजना बनाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सतारा, सांगली, कोल्हापुर और हिंगोली जिलों के कलेक्टरों से भी बात की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे भी मौजूद थे। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में सात दिन के अंतराल के बाद एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 हजार से अधिक (10,066) मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 59,97,587 हो गई है। इससे पहले 16 जून को एक दिन में संक्रमण के 10,107 मामले सामने आए थे, उसके बाद से रोजाना 10 हजार से कम मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 163 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,19,303 हो गई है। दिनभर में 11,032 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 57,53,290हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,21,859 है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन