तिरंगे को आग से बचाने वाले जीएसटी भवन के कर्मचारी को उद्धव ने किया सम्मानित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2020

मुंबई। जीएसटी भवन के कर्मचारी कुणाल जाधव ने बहादुरी और देशभक्ति की शानदार मिसाल पेश करते हुए सोमवार को आग की चपेट में आयी एक इमारत की नौवीं मंजिल पर चढ़कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को जलने से बचा लिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जाधव के इस साहसिक कदम के लिए बुधवार को उन्हें सम्मानित किया।

बहुमंजिला इमारत में सोमवार की दोपहर आग लगने के बाद जब बचाव अभियान चल रहा था, उस वक्त जाधव दक्षिण मुंबई में जीएसटी भवन के भूतल पर थे। जब उन्हें पता चला कि इमारत पर तिरंगा अभी भी लगा हुआ है तो वह अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए नौवीं मंजिल पर पहुंच गए और उन्होंने आग लगने से ध्वज को बचा लिया। पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण ने जाधव के इस साहसिक कदम के बारे में जानने के बाद एक ट्वीट कर उनकी प्रशंसा की थी।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद