PM Modi की माफी में अहंकार की बू, MVA के प्रदर्शन में सरकार पर जमकर बरसे Uddhav Thackeray और Sharad Pawar

By एकता | Sep 01, 2024

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की घटना को लेकर महाराष्ट्र में विपक्ष जमकर प्रदर्शन कर रहा है। रविवार को महाविकास आघाडी गठबंधन ने 'जूते मारो आंदोलन' निकाला, जिसमें जिसमें शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे, पार्टी नेता आदित्य ठाकरे और संजय राउत, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले और शरद पवार शामिल हुए। दक्षिण मुंबई के हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक निकाले गए इस मार्च में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी। इतना ही नहीं एमवीए नेताओं ने प्रतिमा गिरने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की आलोचना भी की।

इसे भी पढ़ें: Chhatrapati Shivaji Statue Collapse Incident । मुंबई में MVA का विरोध मार्च, महाराष्ट्रा सरकार के खिलाफ लगे नारे

शरद पवार ने विरोध मार्च में कहा, 'सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का गिरना भ्रष्टाचार का एक उदाहरण है। यह सभी शिवाजी प्रेमियों का अपमान है।' कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने राज्य में होने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए माफी मांगी है।' शिवाजी के वंशज एवं कोल्हापुर से कांग्रेस सांसद शाहू छत्रपति ने कहा कि मराठा योद्धा की गरिमा को हर कीमत पर बनाए रखा जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Aman Sehrawat और Antim Panghal एशियाई कुश्ती के फाइनल में पहुंचे

Prabhasakshi NewsRoom: America ने Iran को फिर से घेरा! Trump ने तीसरा विमानवाहक पोत और 10 हजार सैनिक भेजे, दुनिया टेंशन में

पूर्व निशानेबाज Rajeshwari Kumari चुनी गईं OCA Athletes Committee की सदस्य

ठाणे में प्रदीप पूर्णेकर मर्डर केस: परिजनों ने CBI जांच और हत्यारों को फांसी की मांग की