उद्धव ठाकरे का ऐलान, आरे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामले लिए जाएंगे वापस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार रात कहा कि मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई रोकने की कोशिश करने वाले पर्यावरण कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामलों को वापस लिया जाएगा। 

 

मेट्रो 3 लाइन के मेट्रो कार शेड निर्माण के लिए अक्टूबर में आरे कॉलोनी में मुंबई मेट्रो रेल निगम लिमिटेड द्वारा पेड़ काटे जाने का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प को लेकर मामले दर्ज किए गए थे। ठाकरे ने संवाददताओं को बताया कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ये मामले वापस लेने का निर्देश दिया है। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में स्थानीय लोगों को निजी नौकरियों में मिल सकता है 80 फीसदी कोटा

उन्होंने दोहराया कि वह मुंबई में किसी मेट्रो परियोजना को बाधित नहीं कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ठाकरे ने कॉलोनी में मेट्रो कार शेड परियोजना के निर्माण कार्य पर रोक लगाए जाने की घोषणा की थी।

 

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री