कौन होगा सीएम यह सवाल अहम ? उद्धव बोले- स्थिति साफ होने पर अब होगी बात

By अनुराग गुप्ता | Oct 24, 2019

मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने जागरूक होकर मतदान किया, मैं जनता को धन्यवाद कहता हूं। इसी के साथ उद्धव ठाकरे ने कहा कि जनादेश सभी की आंखें खोलने वाला है और गठबंधन में जो कुछ तय हुआ था वहीं होगा। 

50-50 फॉर्मूले पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि जो कुछ तय हुआ था वहीं होगा और अब बड़ा भाई और छोड़ा भाई कुछ रह नहीं गया है। शिवसेना प्रमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा के ऊपर दबाव बनाने का प्रयास किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पूरे नतीजे आने के बाद हम भाजपा के साथ आगे की बातचीत करेंगे। ठाकरे ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री पद पर बातचीत होगी। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा पर शरद पवार का तंज, कहा- लोगों को सत्ता का गुरूर पसंद नहीं आता

उन्होंने कहा कि 50-50 के फॉर्मूले पर पहले बीजेपी के साथ सहमति हुई थी, आगे जब स्थिति साफ होगी तो बीजेपी-शिवसेना के वरिष्ठ नेता साथ में चर्चा करके फैसला लेंगे। साथ ही उन्होंने कहा है कि कौन होगा सीएम यह सवाल बेहद अहम है। शरद पवार को मिले समर्थन पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि इससे मुझे कोई दर्द नहीं हुआ है, जनता ने जिसे वोट दिया है वो सभी के सामने हैं। इसी के साथ वर्ली से चुनावी मैदान पर उतरे आदित्य ठाकरे की बात करते हुए उद्धव ने कहा कि एक अभिभावक के तौर पर गर्व महसूस कर रहा हूं।

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग