उद्धव ठाकरे ने ने लोगों का जमावड़ा रोकने के लिए प्रधानमंत्री से नीति बनाने का अनुरोध किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक उद्देश्य से किसी एक स्थल पर लोगों को भारी संख्या में एकत्र होने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से एक राष्ट्रीय नीति बनाने का अनुरोध किया है ताकि कोविड-19 को फैलने से रोका जा सके। ठाकरे ने प्रधानमंत्री की ओर से कोविड-19 की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को बुलाई गयी ऑनलाइन बैठक में यह सुझाव दिया। इस बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा, “ यद्यपि सरकार कोविड-19 महामारी से जूझ रही है, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर जमा होती भीड़ एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक