Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना पर आया उद्धव ठाकरे का बयान, खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है, सरकार चलाने का कोई अधिकार नहीं

By अभिनय आकाश | Apr 15, 2024

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले पर उद्धव ठाकरे का बयान सामने आया है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे का कहना है कि जिस तरह से खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है, इस सरकार को सरकार चलाने का कोई अधिकार नहीं है। वे राज्य पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, यह शर्म की बात है। अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर रविवार तड़के मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की, जिसके बाद पुलिस ने उनके आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना पर Eknath Shinde ने दी प्रतिक्रिया, बोले- उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं

एफआईआर दर्ज 

पुलिस ने अभिनेता के घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक मोटरसाइकिल बरामद की है और ऐसा संदेह है कि हमलावरों ने इसका इस्तेमाल किया था। बांद्रा पुलिस के अधिकारी के अनुसार, भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र अधिनियम के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

प्रमुख खबरें

Hamid Ansari ने हिंदू राष्ट्रवाद को खतरा बताकर खड़ा किया विवाद, पलटवार में योगी और सुधांशु त्रिवेदी ने लपेट दिया!

धूम्रपान न करने वालों में Lung Infection का खतरा, जानिए फेफड़ों के संक्रमण की मुख्य वजहें

Akhilesh Yadav का आरोप, गलत कामों के लिए Generative AI का दुरुपयोग कर रही है BJP

Numerology में इन 3 मूलांक वाले लड़कों को माना जाता है भरोसेमंद पार्टनर, शादी से पहले जान लें इनकी ये खूबियां