हिंदुत्व हमारी सांस, उद्धव ठाकरे का भाजपा पर तंज- कश्मीर में करें हनुमान चालीसा का पाठ

By अंकित सिंह | Jun 08, 2022

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। दरअसल, औरंगाबाद में एक रैली के दौरान हिंदुत्व के बहाने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से उद्धव ठाकरे ने प्रहार किया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि हिंदुत्व हमारी सांस है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह बात हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ने भी कही थी। उन्होंने कहा कि झूठ बोलना हमारा हिंदुत्व नहीं है और बाला साहब ठाकरे ने हमें यह नहीं सिखाया। भाजपा पर हमला जारी रखते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम लोगों ने कुछ लोगों के सपनों के खिलाफ सरकार के 2.5 साल पूरे कर लिए हैं। यह दिखाने के लिए वह माहौल बनाते रहे कि यहां चीजें ठीक नहीं है। बावजूद इसके हम सरकार अच्छे से चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई को हमारे पीछे चलाने की वजह जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की स्थिति पर ध्यान दें।

इसे भी पढ़ें: सुप्रिया सुले ने राकांपा नेता मुंडे की टिप्पणी पर कहा, हर नेता अपनी पार्टी से मुख्यमंत्री चाहता है

नूपुर शर्मा विवाद को लेकर भी उन्होंने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रवक्ता देश का प्रवक्ता नहीं है। भाजपा की गलती के लिए देश क्यों माफी मांगे। भाजपा के एक प्रवक्ता के बयान से देश को अपमान सहना पड़ रहा है। औरंगाबाद में पानी की समस्या को लेकर भाजपा लगातार उद्धव सरकार को घेर रही है। इसी को लेकर उद्धव ठाकरे ने बड़ा ऐलान भी कर दिया उन्होंने कहा कि हम औरंगाबाद में पानी की समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि बाला साहब ठाकरे ने घोषणा की थी कि इस शहर का नाम संभाजीनगर रखा जाए। मैं इस वादे को हर हाल में पूरा करूंगा। 

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक