5 मार्च से महाराष्ट्र की यात्रा पर निकलेंगे उद्धव, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आया एकनाथ शिंदे का रिएक्शन

By अभिनय आकाश | Feb 22, 2023

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम एकनाथ शिंदे खेमे से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा दायर याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता देने और पार्टी का नाम आवंटित करने के चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती दी गई थी। शीर्ष अदालत ने शिंदे गुट को असली शिवसेना मानने वाले चुनाव आयोग के आदेश पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट से चुनाव आयोग के फैसला पर स्थगन की मांग की थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी मांग को अस्वीकार कर दिया है और चुनाव आयोग के फैसले को कायम रखा है। इस मामले में आगे और सुनवाई होगी और निर्णय होगा। फिलहाल कोर्ट ने उनकी याचिका को रद्द कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: Uddhav vs Shinde: शिंदे की जीत सिर्फ बड़ी ही नहीं बल्कि है असाधारण, हर गुजरते दिन के साथ उद्धव ठाकरे की राह होती जा रही मुश्किल

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता और सांसद संजय राउत को उनके नासिक दौरे के लिए अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की गई है। नासिक पुलिस ने उस होटल में भी सुरक्षा बढ़ा दी है, जहां वह ठहरे हुए हैं। सांसद को पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि पुलिस राउत के दावे की जांच करेगी और उसके अनुसार कार्रवाई करेगी।  

प्रमुख खबरें

Navratri Look के लिए 1500 रुपये का बजट, ऑफिस से लेकर गरबा तक ऐसे संवारें स्टाइल

Riyadh के King Khalid Airport पर हमले में 12 की मौत, वैश्विक नेताओं ने की निंदा

Sanjay Raut ने दिल्ली को बताया हिरासत वाला राज्य, 7000 प्रदर्शनकारियों को रोकने पर उठाए सवाल

Mallikarjun Kharge और राहुल गांधी ने CJI Surya Kant से मिलने का मांगा समय