उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लाइन जम्मू-कश्मीर के लिए ‘गेम चेंजर’ होगी: केंद्रीय मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2021

केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोश ने शनिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लाइन केंद्र शासित प्रदेश के लिए एक ‘गेम चेंजर’ साबित होगी और परियोजना पर 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जबकि शेष 2023 तक पूरा हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: मोदी दूसरों के दृष्टिकोण को समझने के इच्छुक नहीं : सिब्बल

जरदोश ने कहा कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना आजादी के बाद भारत की सबसे महत्वाकांक्षी रेलवे परियोजना है और रेलवे समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के लिए पूरी क्षमता से काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि लोगों को राहत देने के अलावा खासकर कश्मीर जैसी जगह में सुरक्षा की दृष्टि से भी रेलवे नेटवर्क का रणनीतिक महत्व है। मंत्री ने कहा कि उन्होंने जमीनी स्तर पर कार्य की प्रगति की समीक्षा की और काम तेज गति से जारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और बाकी काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।’’ इससे पहले, मंत्री ने ट्रेन से बनिहाल रेलवे स्टेशन का दौरा किया और वहां ट्रेन परिचालन का जायजा लिया। उन्होंने टनल टी-80 कंट्रोल रूम और टनल 144 का भी निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में तीन विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू, निगाहें भवानीपुर सीट पर

प्रमुख खबरें

Assam के Golaghat में 30 Tokay Gecko बरामद, वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल

Haryana के पूर्व सैनिक Lal Chand Godara ने 85 साल की उम्र में IGNOU से किया MA